उरई। होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले होमगार्डों ने रविवार को टाउनहाल में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश भर में करीब 25 हजार होमगार्ड की ड्यूटियां कम होने पर नाराजगी जताई। कहा कि इसका असर जिले के होमगार्डोँ पर भी है। यहां भी 400 ड्यूटियां कम कर दी गई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कोमेश द्विवेदी ने कहा कि होमगार्ड नियमावली बनाने के लिए लंबे अरसे से मांग की जा रही है। फिलहाल एक दिवसीय धरना दिया जा रहा है। इसके बाद प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद होमगार्ड कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसके बाद सदर विधायक को भी ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धर्मेश सिंह, प्रमोद, अहमद कमाल, घनश्याम, सुरेंद्र दुबे, सतनाम आदि मौजूद रहे। (संवाद)