फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके शादी में न जा पाने पर महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मायके में भतीजी की शादी समारोह में न जाने पर विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने जब शव को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी किसान जसवंत लाल की 37 वर्षीय पत्नी रामकुमारी ने शनिवार की रात घर के कमरे में रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजकुमारी के मायके कालपी थाना क्षेत्र के हर्रायपुरा में भतीजी की शादी है। जिसमें रामकुमारी सम्मिलित होना चाहती थी। बेटा योगेश, बेटी काजल सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-------------------------
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
उरई। युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी जीतू (39) कुछ दिन पहले छत से संदिग्ध हालात में गिर गया था। घायल होने पर उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है फिर भी युवक की मौत की जांच पड़ताल की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें