फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में घुसकर लेखाकार के साथ मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
कदौरा विकास खंड कार्यालय में मारपीट की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाना परिसर के बगल में स्थित विकास खंड कार्यालय में घुसकर बुधवार की शाम चार बजे कार सवार छह लोगों ने लेखाकार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। कार्यालय में रखा कंप्यूटर तोड़ने के साथ ही अभिलेख फाड़कर फेंक दिए। सूचना पर सीओ कालपी भी फोर्स के साथ पहुंचे। लेखाकार की तहरीर पर एक नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय में लेखाकार रामशरण दीक्षित व अन्य लिपिक बैठकर काम कर रहे थे। तभी एक कार से छह लोग कार्यालय में घुस आए और रामशरण से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने लेखाकार से मारपीट करते हुए कार्यालय में रखे कंप्यूटर तोड़ने के साथ दस्तावेज फाड़ दिए। सभी के हाथों में असलहे थे। काफी देर उत्पात मचाने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। कर्मचारियों की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ कालपी राम सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओ ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-----
भुगतान को लेकर हुआ विवाद, फोन न उठाने पर की मारपीट
राम शरण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वीर सिंह सरसेला एक भुगतान को लेकर बार-बार फोन कर रहे थे। फोन न देख पाने पर आगबबूला हो गए और कार्यालय में आकर जमकर पीटा। पुलिस ने वीर सिंह समेत छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकाने आदि की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ राम सिंह ने कहा कि लेखाकार को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज कर आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम लगाई है। जल्द सभी की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें