फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के बूम में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घंटे यातायात प्रभावित

विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बाद रिनियां रेलवे क्रासिंग का क्षतिग्रस्त बूम। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर मंगलवार की देर रात ट्रक ने रेलवे क्रासिंग के बूम में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से करीब तीन घंटे रेल यातायात प्रभावित रहा। जबकि ट्रक चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच पड़ताल की। सिग्नल विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद बूम को ठीक किया। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस को निकालने के बाद रेलवे रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन क्रासिंग खोल रहा था। तभी झांसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक भाग गया। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी को दी। उन्होंने झांसी कंट्रोल रूम, आरपीएफ एवं सिग्नल विभाग को अवगत कराया। बूम क्षतिग्रस्त होने से वाराणसी से गांधीग्राम (अहमदाबाद) जाने वाली महाकाल एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली (संत कबीरनगर एक्सप्रेस) एवं एक मालगाड़ी प्रभावित हुई। रेलवे क्रासिंग पर काम के दौरान सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। इस कारण झांसी कानपुर सड़क मार्ग पर जाम लगा। इसके चलते आरपीएफ और कोतवाली पुलिस को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में सिग्नल विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। इसके चलते रात 9.47 बजे से 12.30 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। करीब तीन घंटे यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-----------------------
तीन सदस्यीय टीम ने बनाई संयुक्त रिपोर्ट
उरई। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद इंजीनियरिंग, सिग्नल और आरपीएफ अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने संयुक्त जांच रिपोर्ट तैयार की है। ट्रक चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया जा रहा है। ट्रक के नंबर की जानकारी के बाद कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें