फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में जानवर बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। रास्ते में जानवर बांधने को लेकर दो समुदायों के लोगों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़ उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम में सड़क पर जानवर बांधने को लेकर सोमवार की देर शाम दो सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश व राजाबाबू बीच आपस में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान रियाजुल निवासी चुर्खीबाल व अरबाज निवासी पहलवानबाड़ा भी वहां पहुंच गए। कहासुनी के बीच दोनों ही समुदाय के लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया और उनके बीच हाथापाई होने लगी। तभी किसी ने इसकी सूचना चौकी में दे दी। मौके पर पहुंचे एसआई अनिल कुमार ने दोनों पक्षों से झगड़ा कर रहे उक्त पांचों लोगों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आए। जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
----------
महिला की शिकायत पर युवक पकड़ा
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुढ़ार निवासी नीता देवी ने पुलिस से शिकायत की थी कि गांव का युवक सत्यम सिंह से उन्हें परेशान करता है। जब वह विरोध करती है तो झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। इसके पहले भी युवक उसके खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायत कर चुका है। जांच पड़ताल में उसके खिलाफ कोई आरोप नहीं निकला था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर युवक को पकड़ लिया है। जहां उससे पूछताछ चल रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें