इकलौते बेटे ने पिता को मरणासन्न किया
-घायल को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
- कैलिया थाना क्षेत्र के गांव देवगांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के देवगांव में शनिवार को दुकानदारी के पैसों को लेकर नशे में धुत पिता और बेटे में विवाद हो गया। गुस्से में बेटे ने पिता को सड़क पर जमीन कर मरणासन्न कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
देवगांव गांव निवासी सिया कुशवाहा (45) की गांव में ही सब्जी की दुकान है। सिया कुशवाहा व उनका इकलौता बेटा मधु दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम दुकान के बाहर सिया कुशवाहा व मधु में दुकानदारी के पैसों के लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर मधु ने पिता को दो-तीन बार उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे सिया का सिर फट गया। अत्यधिक रक्त स्राव होने से वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिया कुशवाहा को पहले सीएचसी कोंच और फिर जिला अस्पताल ले गए। शनिवार को सिया कुशवाहा को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक घटना की तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----------
युवक लापता, अनहोनी की आशंका
कोंच। नगर के नया पटेल नगर ब्लॉक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का बेटा सौरभ (22) चार दिन पहले गृहस्थी का सामान खरीदने बाजार गया था। इसके बाद से वह लापता है। सौरभ का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। परिजनों ने हर संभावित स्थान पर सौरभ की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। विनोद ने बेटे सौरभ के साथ अनहोनी होने की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस सौरभ की तलाश कर रही है।