फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना, सहयोगियों को खोजने में परेशानी रही टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान नवीन गल्ला मंडी में अव्यवस्था के चलते कई बार कर्मियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि अधिकारी व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। बार बार एनाउंसमेंट किया जा रहा था। लोग अपनी ड्यूटी जानने व साथ जाने वाले सहयोगियों को भी ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार सुबह ही गल्ला मंडी स्थल पहुंच गए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के सदस्यों और अधिकारियों से समस्याएं भी पूछीं। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पार्टियां पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों पर जाएं। उन्होंने सभी नोडल,
सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा से निभाएं।
मतदान स्थल पर पोलिंग पार्टियां एक दूसरे सहयोगियों को ढूंढती नजर आई। पोलिंग पार्टियों की एक टीम में चार सदस्य शामिल थे।
अपने सहयोगियों को ढूंढने के लिए साथी परेशान नजर आए। सहयोगियों के साथ मिलकर पोलिंग पार्टियों ने अपने सामान को व्यवस्थित किया। उधर, मतदान के लिए रिजर्व कर्मचारी परेशान रहे। उनके लिए कोई दिशा निर्देश नहीं थे। जिसकी वजह से वह परेशान थे कि उन्हें करना क्या है। वह आपस में एक दूसरे से बतियाते रहे। हालांकि फोन न मिलने के कारण वह ज्यादा परेशान रहे।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी परिसर में कैंटीन व फल की दुकानों पर भीड़ देखी गई। मतदान ड्यूटी में आए कर्मचारी दूसरे सहयोगी के इंतजार में चाय की कैंटीन व फलों की दुकानों पर इंतजार करते दिखाई दिए। कैंटीन संचालकों ने खाने पीने का सामान दोगुने दामों पर बैठा।
के दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के लिए परेशान रहे। इनमें कई महिलाएं गर्भवती भी थी। अधिकारियों का कहना था कि ड्यूटी सिर्फ मेडिकल बोर्ड की संस्तुति के बाद ही काटी जाएगी। इसके लिए सीएमओ की अध्यक्षता में मेडिकल बोर्ड गठित किया जा चुका है।
नवीन गल्ला मंडी स्थल पर डाक्टर विकास चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदान ड्यूटी वाले कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कई ऐसे लोग भी आई जो बुखार और बीपी की शिकायत कर रहे थे। इस पर डाक्टर ने उन्हें दवाओं के साथ सलाह भी दी। एक कर्मचारी की तबियत ज्यादा बिगडने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें