फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निबंध प्रतियोगिता में एमए तृतीय सेमेस्टर की पलक रहीं अव्वल

Sun, 03 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज व क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी के संयुक्त तत्वावधान में पुरातत्व अभिरुचि विषयक मोबाइल छायाचित्र प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता एवं सचित्र व्याख्यान का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

महाविद्यालय के स्वामी दयानंद सरस्वती परिसर स्थित महाराजा छत्रसाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार त्रिवेदी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.राजेश चंद्र पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में हमारी धरोहर, हमारा गौरव विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई।
निर्णायक मंडल ने निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक शुक्ला (एमए तृतीय सेमेस्टर), द्वितीय स्थान वत्सल पाठक (एमए तृतीय सेमेस्टर) एवं तृतीय स्थान सृष्टि पटेल (एमए तृतीय सेमेस्टर) को प्रदान किया गया l
विज्ञापन

सचित्र व्याख्यान कार्यक्रम के अंतर्गत पुरातत्व इकाई झांसी के प्रभारी डॉ राजीव कुमार त्रिवेदी ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बुंदेलखंड के प्रमुख ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थल झांसी का किला, दशावतार मंदिर, कालिंजर का किला, मंगलगढ़ किला आदि के बारे में विस्तार से बताया l
प्रो. राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि बुंदेलखंड में निवास कर रहे हैं l यह क्षेत्र ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक वैभव से सर्वाधिक संपन्न है। विद्यार्थियों को इन दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करके अपनी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए l आईक्यूएसी प्रमुख डॉ अलका रानी पुरवार ने कहा कि बुंदेलखंड शौर्य गाथाओं की भूमि है l हमें अपनी सांस्कृतिक धरोहर का अनिवार्य रूप से संरक्षण करना चाहिए l संचालन मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. माधुरी रावत ने किया l कार्यक्रम में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी के अवलोकन द्वारा बुंदेलखंड के सांस्कृतिक वैभव के विषय में अपने ज्ञान का संवर्धन किया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें