उरई (जालौन)। जनपद में गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक 16 और कोरोना पाजिटिव निकले हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3661 हो गई है। जिसमें 77 एक्टिव, 3540 व्यक्ति ठीक हुए और मौत की संख्या 44 है।
सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि सभी संक्रमितों के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही है, जो कि उनके संपर्क के लोगों के भी सैंपल लेंगी। इसके अलावा उनके घरों और उसके आसपास सैनेटाइजिंग भी कराई जाएगी। लगातार पूल टेस्टिंग भी चल रही है, जिससे कि संक्रमण को रोका जा सके।
वहीं एडीएम प्रमिल कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बेवजह घरों से न निकले, जरुरी काम से वह भी मास्क लगाकर कहीं जाएं।बाजारों में भी भीड़ न लगाए। (संवाद)