फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों को बचाने के चक्कर में लोडर पलटी, पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बबीना मार्ग पर बुधवार देर रात अन्ना मवेशियों को बचाने में लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में पिता व दो पुत्र घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से पिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कालपी निवासी प्रताप सिंह (40) बुधवार रात लोडर पर कठपुरवा से शादी समारोह से लौट रहे थे। उनके साथ बेटे सुमित (12) और अमित (10) भी थे। बबीना कठपुरवा मार्ग पर अन्ना मवेशी लोडर के सामने आ गया। उसे बचाने के लिए प्रताप ने लोडर में ब्रेक लगा दिया। इससे लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया।
तीनों लोडर के नीचे दब गए। चीख पुकार सुन कर खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने उन्हें निकालकर सीएचसी पहुंचाया। प्रताप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेटों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें