कोंच (जालौन)। भाकियू की पंचायत में ग्रामीण गोशालाओं में अव्यवस्था होने और संचालन ठीक न होने के आरोप लगाए गए। गोशालाओं की सही रखरखाव, अन्ना गोवंश बंद करने और किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
गल्ला मंडी में भारत सिंह पटेल की अध्यक्षता में मासिक पंचायत के बाद तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा को ज्ञापन दिया गया। इसमें नहरों का संचालन शीघ्र शुरू करने, रवा और भेंड़ गांवों की बीच मलंगा नाले की खुदाई सफाई कराने, वंचित किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, उरई-कोंच रोड निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और प्रस्तावित उरई से जालौन, जालौन से कोंच 132 तक डबल बिजली लाइन का काम 25 दिसंबर के बाद शुरू कराने की मांग की गई है।
तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह, भगवान सिंह कुशवाहा, परमेश्वरी दयाल, डॉ. पीडी निरंजन, रामप्रताप सिंह, कुंजबिहारी, वीरेंद्र सिंह, जयराम सिंह, रामदास कुशवाहा, कौशल किशोर, रामसिंह, कालीचरन, गोटीराम, चित्तर सिंह, राकेश, श्यामसुंदर, अवधबिहारी, प्रताप सिंह, बालकृष्ण, रामराजा, गोविंद सिंह, प्रेमकिशोर आदि मौजूद रहे।