फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरिया रामलीला में हुआ धनुष यज्ञ लीला का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बजरिया रामलीला रंगमंच पर सोमवार की रात धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। राम के धनुष तोड़ते ही सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। इस दौरान रावण-वाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

नवलकिशोर रामलीला समिति की रामलीला महोत्सव में गुरु विश्वामित्र प्रभु श्रीराम को धनुष तोड़ने और राजा जनक का संताप दूर करने को आदेशित करते हैं। गुरु की आज्ञा पाकर राम धनुष भंग कर देते हैं। सीता राम के गले में वरमाला डाल देती हैं। लीला में वीरेंद्र त्रिपाठी जनक, काजू पाटकर सुनयना, रामू पटैरया सतानंद, महिजा चरण वाजपेयी विश्वामित्र, डॉ. विनोद पाठक परशुराम, पवन परिहार रावण, शिवांग दुबे वाणासुर, नेमिचंद्र अग्रवाल सुमति, अनिल अग्रवाल विमति, शिवकुमार गुप्ता साधुराजा, शिवम अग्रवाल राजा, लव अवस्थी दुष्टराजा, राजेंद्र बेधड़क चतुर सखी, प्रशांत नगरिया सखी, राकेश गिरवासिया दूल्हा, विश्वंभर झा नाऊ कक्का और पंडित जी की भूमिका संतोष राठौर ने निभाई।
कोंच। श्रीबाल रामलीला भुंजरया के तत्वावधान में रामलीला में मंगलवार को मारीच वध, सीता हरण और रावण-जटायु युद्ध की मैदानी लीला केलरगंज के मैदान में संपन्न हुई।
विज्ञापन

पंचवटी में राम, सीता और लक्ष्मण विराजमान हैं, तभी रावण की बहन सूर्पणखा ने राम को देेखा और प्रणय निवेदन करती है, लेकिन राम उसे लक्ष्मण के पास भेज देेतेे हैं, जहां लक्ष्मण उसके नाक-कान काट कर कुरूप बना देतेे हैं। बहन की यह दशा देख कुपित रावण स्वर्ण मृग बनाकर अपने मामा मायावी मारीच को वहां भेजता है।
मारीच ब्राह्मण का वेश बना कर सीता का हरण कर लेता है और लंका ले जाता है। जटायु का रावण से युद्ध होता है और अंत में रावण जटायु को घायल कर देता है। राम लक्ष्मण जटायु के पास पहुंचते हैं तो जटायु उन्हें सीता हरण का पूरा वृत्तांत सुना कर प्राण त्याग देता है। राम अपने हाथों उसे मुखाग्नि देकर अपने धाम भेज देते हैं। इस दौरान धर्मेंद्र यादव, रुचिर रस्तोगी, विशाल गिरवासिया, माधव यादव,बेटू गर्ग, सौरभ पुरवार आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें