रामपुरा (जालौन)। पंचनद संगम पर कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले आठ दिवसीय मेल का शुभारंभ 30 नवंबर से होगा। एक दिन पहले से श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू होने लगता था लेकिन इस वर्ष कोविड के कारण कमी श्रद्धालु आने की आशंका है।
पंचनद स्थित श्री बाबा साहब मंदिर प्रबंध समिति ने स्नान की तैयारियों को लेकर श्री बाबा साहब मंदिर में बैठक की। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरगोविंद सिंह सेंगर, प्रमोद सेंगर, विजय द्विवेदी, अंजनी मिश्रा, महंत सुमेरवन, राजकुमार द्विवेदी, रामअवतार तिवारी, महेंद्र सेंगर, दशरथ सेंगर, जगदीश सेंगर, वीरसिंह यादव, अवधेश सिंह, रमेश चंद्र निषाद, राजकुमार सोनी आदि की मौजूदगी में तय हुआ कि स्नान मेला में आने वाले भक्तों के हाथों को सेनिटाइज कर ही मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जरूरी रहेगा। मेला में झूला आदि नहीं लगाए जाएंगे।