फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिली विभाग कर रहा किसानों का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई(जालौन) । किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सीडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष डॉ. द्विवजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि बकाये के नाम पर किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे, जबकि बिजली न आने से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। बिजली की दरों इतनी बढ़ गईं कि किसान बिल चुकाने में अक्षम है।
इस दिशा में किसान हित में कदम उठाए जाए। गन्ना फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर गन्ने बकाये का जल्द भुगतान किया जाए। किसानों की संपूर्ण धान की खरीद समर्थन मूल्य पर ही की जाए। जिन किसानों के नलकूप कनेक्शन का पैसा जमा है, उन्हें तत्काल कनेक्शन दिया जाए। इसके अलावा अन्ना मवेशी पर लगाम लगाने के लिए बंद गोशालाओं को चालू कराने और नई गोशालाओं का निर्माण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी विधेयकों को तत्काल वापस लेने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर बृजेश राजपूत, रामकुमार पटेल, भगवानदास मास्टर, दिनेश प्रताप गौर, सुरेश चौहान, राजू मलथुआ, देवकरन चौहान, चतुर सिंह कैथी, डॉ. केदारनाथ, भगवान सिंह, देवेंद्र बिदुआ, भगत सिंह, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें