कालपी में चौरसिया महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग
- फोटो : ORAI
कालपी (जालौन)। चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया एवं प्रदेश मिडिया प्रभारी अधिवक्ता रत्नम चौरसिया का यमुना पुल में चौरसिया महासभा के कार्यकर्ताओं ने फू ल मालाओं से स्वागत किया गया।
नगर के एक गेस्ट हाउस में एकत्रित समाज के लोगों से कहा कि देश हित एवं समाज के हित को दृष्टि गत रखते हुए समाज के लोग संगठित रहें, तभी देश व समाज का विकास संभव है। उन्होंने बताया समाज के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र छात्राओं की शिक्षा की व्यवस्था व विवाह योग्य कन्याओं के लिए विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिला पदाधिकारियों से कहा कि वह विवाह सम्मेलनों व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएं।
राजेश चौरसिया, राजू चौरसिया, महेश चौरसिया, अवधेश कुमार चौरसिया, सोनू चौरसिया, दीपू चौरसिया, रामशंकर चौरसिया, मुन्ना चौरसिया, जीतू चौरसिया, शिब्बू चौरसिया आदि मौजूद रहे ।