फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भैरव मंदिर में स्थापित मूर्ति को अराजकतत्वों ने किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। खेत पर बने भैरव मंदिर में स्थापित मूर्ति को मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मूर्ति को गायब देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गढ़ा निवासी अशोक कुमार श्रीवास्तव के पिता शंभू दयाल ने 50 साल पहले गांव के बाहर खेत पर भैरव मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर में दो मूर्तियों की स्थापना की गई थी। बुधवार रात अराजकतत्वों ने मंदिर में स्थापित भैरव बाबा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। चबूतरे को भी उखाड़ दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह जब अशोक पूजा करने पहुंचे तो मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा। जानकारी पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर कोतवाल विकेश बाबू पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण अशोक कुमार, राकेश कुमार, सतेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में देवी माता मंदिर बना हुआ है। उसमें देवी जी की मूर्ति स्थापित है। चार माह पहले अराजकतत्व मूर्ति को निकाल ले गए थे। कोतवाल बिकेश बाबू का कहना है कि ग्रामीणों से बातचीत हो गई है। शीघ्र ही मूर्ति को मंगवा कर स्थापित कराया जाएगा। अराजकतत्वों की भी तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें