फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने कोचिंगो, मंदिरो बाजारों में की चेकिंग

विज्ञापन
पूछताछ करती एंटी रोमियो टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष दल गठित कर जिले के स्कूलों, कालेजों, बाजारों, व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। छात्राओं व महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने बताया कि जनपद में एंटी रोमियो टीमें बनाई गई है। जो शाम के समय बाजारों, भीड़ भरे स्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। इसमें एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिदिन कम से कम एक घंटा फुट पेट्रोलिंग करते हुए आम जनता के साथ संवाद व समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करेंगे। महिला अपराधों को रोकने के लिए मिशन शक्ति टीम काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें