फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव खेत पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर कुदारी गांव में बबलू के खेत में रविवार को 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। सुबह खेतों के लिए निकले किसानों में शव पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के हुलिया के आधार पर आसपास के क्षेत्रों में उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

पहाड़पुरा व कुदारी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से वह क्षेत्र में दिख रहा था। उसकी मानसिक स्थिति भी सही नहीं लग रही थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी। वहीं उसकी शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें