फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रुट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। जिले के विभिन्न इलाकों से मटर की फलियां लादकर मंडी आने वाले वाहनों की वजह से नगर में अक्सर जाम लग जाता है। लोगों को जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोतवाली पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। रूट डायवर्जन का नक्शा तैयार कर चिन्हित प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम वीके पटेल ने बताया कि बंगरा रोड, कोंच रोड व औरैया रोड से मंडी आने वाले सभी ट्रैक्टर व अन्य वाहन चुंगी नंबर चार के बाईपास पर पहुंचेंगे। वहां से बाईपास होकर उन्हें बालाजी मोड़ और देवनगर चौराहा पर आना होगा। देवनगर चौराहे से वह मंडी के पहले गेट से होकर अंदर पहुंचेंगे। तौल होने के बाद ट्रैक्टर दूसरे गेट से होकर पुन: कोंच रोड की ओर निकलेंगें। वहां से वह अपने गंतव्य की तरफ जाएंगे। इसी प्रकार चुर्खी रोड, उरई रोड और लौना रोड की ओर से आने वाले ट्रैक्टर व अन्य वाहन सीधा मंडी में पहुंचेंगे। वापसी में उन्हें कोंच चौराहे की ओर से चुंगी नंबर चार और बाईपास से बालाजी मंदिर से होकर अपने गंतव्य की ओर जाना होगा। सभी फलियां लेकर आने वाले ट्रैक्टरों व अन्य वाहन को एक लेन में ही चलना होगा। लाइन तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी लेन अन्य वाहनों के लिए रहेगी। इसमें कोई भी ट्रैक्टर प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें