उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के टिमरों गांव निवासी सुरेश सिंह ने डकोर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 9 जनवरी को गांव के ही हरिओम ने उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। (संवाद)
उरई। कोंच कस्बा के पटेल नगर निवासी मुन्ना सोनी ने नदीगांव थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चोर दुकान के काउंटर से 22 जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)