कालपी। नसबंदी कराने सीएचसी पहुंची महिला ने डॉक्टर पर लापरवही बरतने व विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर डॉक्टर ने आरोपों को निराधार बताया है। कोतवाली के मुख्य इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।
ग्राम मंगरौल निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह सीएचसी में ऑपरेशन कराने गई थी। वहां मौजूद चिकित्सक उसे बगैर बेहोश किए ऑपरेशन करने लगा। लापरवाही का विरोध करने पर चिकित्सक ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चिकित्सक ऑपरेशन छोड़ बाहर चले गए। उधर डॉक्टर सभी आरोप निराधार बताए हैं।