फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गोवंशों को बूचड़खाने ले जाने के मामले में आरोपी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े 22 वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को जेल में बिताई अवधि पर 5050 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली में वर्ष 2004 में कोंच के मोहल्ला आराजीलेन निवासी जाकिर के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर आरोप था कि वह 17 गोवंशों को वध के उद्देश्य से बूचड़खाने ले जा रहा था तथा उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार कर रहा था।
मामले में वादी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने विवेचना पूरी की। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएम) न्यायालय कोंच ने जाकिर को दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाने के साथ 5050 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर नियमानुसार अतिरिक्त दंड भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें