-खुशी का इजहार करते टेबलेट पाने वाले छात्र छात्राएं
- फोटो : ORAI
उरई/कोंच। सरकार की ओर से महाविद्यालयों में संचालित प्रोफेशनल कोर्सेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निशुल्क बांटे जा रहे टैबलेट योजना के तहत रविवार को कोंच के सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय और उरई डीवी कॉलेज में टैबलेट बांटे गए। टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
महाविद्यालय में संचालित आईटीआई (निजी) इलेक्ट्रिशियन, फिटर द्वितीय वर्ष के 72 एवं डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वितीय वर्ष के कुल 60 छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर व प्रभारी प्राचार्य डॉ. ब्रजेंद्र निरंजन ने टैबलेट बांटे। जिन्हें पाकर खुशी से फूले नहीं सामने वाले कर्तव्य झा, सौरभ, अजय, हिमांशु, रामजी, विशाल, अंकित आदि छात्र-छात्राओं ने योजना की सराहना की।
कोऑर्डिनेटर कन्हैया ने टैबलेट प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि इसका सदुपयोग ऑनलाइन पढ़ाई में करें। इस मौके पर संतोष रायकवार, राघवेंद्र पटेल, सरताज खान, करन सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह शहर के डीवी कालेज में भी टैबलेट वितरण किया गया।
गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश नारायण द्विवेदी ने बताया कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए टैबलेट वितरण जारी है। 189 टैबलेट के सापेक्ष 51 वितरित किए जा चुके हैं। शेष का वितरण एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों को रोजाना 12 बजे से किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च है। अंतिम तिथि तक टैबलेट न लेने वाले विद्यार्थियों के वापस भेज दिए जाएंगे। (संवाद)