कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम प्रिंयका निरंजन
- फोटो : ORAI
उरई। दिल्ली व महाराष्ट्र से लगातार जिले में आ रहे मजदूरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कई ठोस कदम उठाए है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर 19 क्वांटरीन सेंटर बनाए है। वहीं, उन्होंने देर शाम स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोविड महामारी को देखते हुए जिला मुख्यालय सहित कुल 19 केंद्रों को कोविड सेंटर बनाए गए हैं। इसमें आने वाले प्रवासी मजदूरों के साथ-साथ कोविड के दौरान ड्यूटी कर रहे कर्मियों को रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसमें मुख्यालय पर केशव रिजोर्ट, एसआर बीएड कालेज, जीआईसी इंटर कालेज, महर्षि विद्या मंदिर, जमुना पैलेस, अमन रायल गेस्ट हाउस, अमन रायल, मिजपा क्रिश्चियन स्कूल, ईशा बैंक्वेट, महारानी गार्डन, जानकी पैलेस, वहीं, कालपी डिग्री कालेज, मिर्जा कॉम्पलेक्स आटा, प्राथमिक विद्यालय बाजार कदौरा, कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज कोंच, रैन बसेरा कोंच, झलकारी बाई धर्मशाला नदींगांव, कन्हैंयालाल बाल विद्या मेमोरियल पब्लिक स्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय माधौगढ़, समर सिंह जू देव इंटर कालेज रामपुरा आदि का अधिग्रहण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह सेंटरों में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा लें। वहीं, उन्होंने सुबह कोविड की बैठक में निर्देश दिए कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना मास्क घर से निकलने वालों पर कार्रवाई करें।