कालपी। नगर में भूमाफिया अवैध कब्जे करने में जुटे हुए हैं, लगातार विभिन्न स्थानों में अवैध कब्जे किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे नगर का माहौल भी बिगड़ रहा है। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को देकर कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष नीलाभ शुक्ला की अगुवाई में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर में नगर पालिका की नजूल जमीन, वन विभाग की खाली पड़ी जमीन व कुछ मंदिरों की खाली पड़ी जमीनों पर भूमाफियाओं की नजरें लगी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही से लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जिसको लेकर कई जगह विवाद भी हुआ। प्रशासन को अवगत भी कराया गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में कार्रवाई की मांग की गई है। इस दौरान नीलाभ शुक्ला, दिलीप, मनीष अग्रवाल, संजीव सविता, दीपू तिवारी, संदीप निषाद, सौरभ निषाद, कौशल कुलदीप, देवेंद्र अंगद, दिलीप निषाद, समरथ अमन सेंगर, सत्यम निषाद आदि मौजूद रहे।