फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 70 अतिक्रमणकारी नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। वन भूमि में अवैध कब्जों को रोकने के लिए कालपी के वन क्षेत्र के जंगलों में कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इससे की वन क्षेत्र में हो रही अवैध कब्जों को रोका जा सके। टीम ने अपने अपने क्षेत्र में 70 कब्जेदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि कालपी खास में स्थित वन विभाग की भूमि है, जो मोहल्ला महमूदपुरा क्षेत्र में है। इस पर अनाधिकृत कब्जे के मामले तेजी से बड़े है। हालात यह हैं कि लोगों ने वन भूमि कब्जा कर सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले लिया है। वन क्षेत्राधिकारी राकेश सचान ने बताया कि जमीन पर अनाधिकृत कब्जों पर नियंत्रण करने के लिए रामविलास यादव को कालपी खास का, नरेंद्र सिंह को छौंक क्षेत्र व उकासा जंगल का, राजेंद्र प्रसाद को ईमिलिया के जंगल तथा वन रक्षक प्रीति सरोज को सुल्तानपुर जंगल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि टीमों ने अपने अपने क्षेत्र में सर्वे कर करीब 70 लोगों को चिह्नित किया, जिनके खिलाफ जल्द जमीन को खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें