फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सियार ने छह लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने मार गिराया

विज्ञापन
फोटो-5-घायल आशाराम। संवाद
विज्ञापन
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चमरसेना में शनिवार शाम एक सियार ने जमकर आतंक मचाया। गांव की गलियों में घुसे सियार ने सामने आने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उसके हमले में पांच पुरुषों समेत छह लोग घायल हो गए। काफी देर तक आतंक मचाने वाले शियार को आखिरकार ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से घेरकर मार गिराया।
विज्ञापन



ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार शाम अचानक एक सियार गांव में घुस आया। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, उसने रास्ते में मिलने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। पंजों और दांतों से उसने कई लोगों को घायल कर दिया। गांव के बीच स्थित हनुमान मंदिर के पास पूजा-पाठ कर घर लौट रहे कुछ लोगों को भी उसने निशाना बनाया। देखते ही देखते गांव में अफरा-तफरी मच गई। सियार के हमलावर होने की जानकारी मिलते ही लोग अपने बच्चों को लेकर घरों में छिप गए।

इसके बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाई और लाठी-डंडे लेकर घरों से बाहर निकले। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने शियार को घेर लिया और उसे गांव के बाहर मार गिराया। इस दौरान सियार के हमले में आशाराम (60), बलवीर (35), राममोहन (52), साहिल (30), अजय (42) और अनीशा (55) घायल हो गए। ग्रामीण सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया और एहतियात के तौर पर सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन की डोज लगाई। उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

पहले भी गांव में घुसकर हमला कर चुके हैं सियार
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सियारों का आतंक नया नहीं है। पिछले कुछ दिनों से लगातार शियार गांव में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। शनिवार की घटना के बाद ग्रामीणों में और अधिक दहशत है। लोगों को डर है कि कहीं दोबारा कोई सियार गांव में घुसकर बच्चों और अन्य लोगों पर हमला न कर दे।
विज्ञापन


वर्जन
मामला संज्ञान में नहीं था। तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
- अनीता देवी, एसडीएम, कोंच

फोटो-5-घायल आशाराम। संवाद

फोटो-5-घायल आशाराम। संवाद

फोटो-5-घायल आशाराम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें