फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रवासियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें, उरई में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दिवाली और छठ पूजा पर घर आए प्रवासियों की वापसी के लिए रेलवे ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। गोरखपुर से मुंबई और गोरखपुर से हड़पसर के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के एक-एक फेरे लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों का ठहराव उरई स्टेशन पर भी दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05097 गोरखपुर-मुंबई स्पेशल 25 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7:45 बजे उरई पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, भोपाल, भुसावल होते हुए मुंबई जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05098 मुंबई-गोरखपुर स्पेशल 27 नवंबर को मुंबई से रवाना होगी। यह निर्धारित समय दोपहर 1:58 बजे उरई पहुंचेगी।
तरह ट्रेन नंबर 05093 गोरखपुर-हड़पसर स्पेशल 24 नवंबर को रात 9:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह गोंडा, लखनऊ और कानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 5:58 बजे उरई पहुंचेगी। यहां से झांसी, बीना, भोपाल, भुसावल व मनमाड होते हुए हड़पसर जाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05094 हड़पसर-गोरखपुर स्पेशल 25 नवंबर को रवाना होगी। यह निर्धारित समय सुबह 9:10 बजे उरई पहुंचेगी और कानपुर, लखनऊ व गोंडा होते हुए गोरखपुर जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें