फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: समय से सूचना नहीं दी, अचानक बंद कर दी रिनियां रेलवे क्रासिंग

विज्ञापन
फोटो-15-रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण फंसी एंबुलेंस और रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
उरई। उरई-भुआ रेलखंड की रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 को रेलवे ने ट्रैक मरम्मत के चलते 21 से 24 नवंबर तक रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया है लेकिन रेलवे ने राहगीरों को इसकी समय से सूचना नहीं दी। इससे शनिवार रात अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से अजनारी रोड क्रासिंग पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह रही कि रेलवे ने क्रासिंग बंद करने से पहले न तो कहीं नोटिस चस्पा किया और न ही बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद होने की सूचना दी। इससे झांसी बाईपास की ओर से आने वाले कई वाहन चालक क्रासिंग तक पहुंच गए। यहां रास्ता बंद मिलने पर उन्हें लौटना पड़ा। शहर की ओर और झांसी रोड की तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बसों समेत कई सार्वजनिक वाहन भी जाम में फंसे रहे। रेलवे की इस लापरवाही पर राहगीरों ने नाराजगी जताई। लोगों की शिकायतों के बाद रात में रेलवे ने क्रासिंग के पास नोटिस चस्पा कराया।



कार लेकर पहुंच गए थे क्रासिंग, फिर लौटे
शनिवार को पीतांबरा देवी के दर्शन कर लौट रहे पटेलनगर निवासी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें क्रासिंग बंद होने की कोई जानकारी नहीं थी। वह कार लेकर क्रासिंग तक पहुंच गए, तब पता चला कि मरम्मत कार्य के कारण रास्ता बंद है। वहां से कार वापस मोड़ने में भी दिक्कत हुई। बाद में उन्हें घूमकर जाना पड़ा।
विज्ञापन




झांसी से आए बरातियों को हुई परेशानी
रामनगर निवासी गोविंद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी झांसी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में थी। बरात की बस और कारें रिनियां क्रासिंग से होकर आ रही थीं, लेकिन क्रासिंग बंद होने के कारण बस को रोक दिया गया। इसको लेकर काम करा रहे कर्मचारियों और बरातियों के बीच कहासुनी भी हुई। उन्होंने कहा कि रेलवे को क्रासिंग बंद करने से पहले इसकी सार्वजनिक सूचना देनी चाहिए थी, ताकि लोग बेवजह परेशान न हों।



21 से 24 तक रेलवे क्रासिंग मरम्मत के लिए रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक का ब्लॉक लिया गया है। जिला प्रशासन से इसकी अनुमति ले ली गई है। देर शाम अनुमति मिलने पर काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

सैय्यद तलहा आरिफ, सीनियर सेक्शन इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें