कदौरा। शासन ने निर्देश है कि कर्मचारी तैनाती स्थल पर ही निवास करें। पर शिक्षा विभाग के अधिकारी निवास तो बहुत दूर कार्यालय ही यदाकदा आते हैं। इस कारण उन्हें ब्लाक क्षेत्र में सिर्फ स्कूल खुलने में ही लेटलतीफी नहीं होती है बल्कि बीआरसी केंद्र भी बंद रहता है। शिक्षकों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए उरई मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। बीआरसी कार्यालय का भवन जर्जर है। इस कारण वहां कभी-कभार ही पहुंचते हैं।
शनिवार की सुबह 10:15 बजे पर खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय में ताला लटका हुआ था। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कार्यालय का ताला मनमर्जी से खुलता है। जबकि यहां पर एक बाबू, लेखाकार समेत कई कर्मियों की तैनाती है। शिक्षकों ने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि साहब कभी-कभार ही आते हैं। बाबू और लेखाकार उरई मुख्यालय में बैठते हैं। अन्य कर्मचारी भी नही आते हैं। विरोध करने पर प्रताड़ित किया जाता है।
एबीएसए अंकित सिंह ने कहा कि कार्यालय जर्जर होने के कारण उसे बंद करवा दिया है। सभागार हॉल में बैठने की व्यवस्था की गई हैं। ताला नही खुला है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
एबीएसए के बैठने वाले कक्ष में लटका ताला।- फोटो : ORAI