फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हमारी उम्मीद मिशन (हम) संस्था के तत्वावधान में सोमवार को स्टेशन रोड स्थित बेरी वाले बाबा की मजार के पास संस्था का दूसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नाट्य मंचन से आत्मरक्षा के बारे में उपाए बताए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने संस्था द्वारा स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ाई की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जारी प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि संस्था बिना किसी बाहरी मदद के शिक्षा से छूटे बच्चों को पढ़ाने का काम कर रही है।
टीम में ज्यादातर ऐसे युवक है जो खुद भी पढ़ रहे है और आर्थिक रुप से कमजोर स्कूल न जाने वाले बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। महिला दरोगा रानी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से बच्चों का मानसिक विकास होता है। उन्होंने संस्था के कार्यों को सराहा साथ ही उनकी ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एनसीसी अधिकारी डॉ रामप्रताप सिंह व जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ राहुल सचान ने कहा कि संस्था अपने प्रयासों से बच्चों को अच्छी शिक्षा और उनका भविष्य संवारने का जो काम कर रही है वह सराहनीय है।
विज्ञापन

हमारी उम्मीद मिशन की संस्थापिका अवंतिका तिवारी ने कहा कि आज जब इन बच्चों को ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखती हूं तो बहुत खुशी महसूस होती है। जिसको यहां तक लाने में पूरी टीम का बहुत बड़ा योगदान है। जिनके बिना कुछ होना संभव नहीं था। आज दो साल पूरे हो गए है। दिव्यांशु गुप्ता, निखिल गुप्ता, आनंद मिश्रा, पल्लवी, अर्जित, अंशिका तिवारी, ध्रुव कुशवाहा, शिवम झा, अभि गुप्ता आदि रहे। अंत में मिशन शक्ति की अंतर्गत संस्था की महिला टीम को महिला दरोगा रानी गुप्ता ने मेडल भी पहनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें