फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन में यात्रियों को दी जाएगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज से आए मुख्य भंडार प्रबंधक (सीएमएम) अनुराग अग्रवाल ने सोमवार को उरई स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का हाल देखा। द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में बंद पड़ी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) खराब देख वह बिफर पड़े। उन्होंने इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमएम ने स्टेशन अधीक्षक एसके खरे के साथ पूरे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर दिव्यांग व सीनियर सिटीजन के लिए रैंप, एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने के लिए बात की। द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय में बंद पड़ी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन देख नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी सत्येंद्र
बंसल को इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएनआर चेक करने की मशीन के बारे में भी पूछताछ की। वह ठीक थी। सर्कुलेटिंग एरिया में जाकर उन्होंने उसे साफ सुथरा और आधुनिक बनाने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने यात्रियों के लिए प्रवेश गेट को और सुंदर बनाने, उरई
विज्ञापन

के डिस्प्ले बोर्ड में एलईडी लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महाप्रबंधक के निरीक्षण से पहले सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जानी चाहिए। प्लेटफार्म नंबर एक पर कोटा स्टोन बिछाने की बात भी हुई। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए रेल प्रशासन प्रयासरत है। यात्रियों की असुविधा दूर करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। महाकाल एक्सप्रेस समेत जिन ट्रेनों का उरई में स्टापेज नहीं है, उनके बारे में वह शीर्ष अधिकारियों से बात कर रुकवाने की संस्तुति करेंगे। इस मौके पर मंडल भंडार प्रबंधक (डीएमएम) अमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें