फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर बोले: यूपी वालों का वोट लेकर गुजराती उद्योगपतियों का भला कर रही मोदी सरकार

Mon, 29 Nov 2021 05:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी वालों से वोट लेकर मोदी सरकार गुजरातियों का भला कर रही है। यूपी में जनता परेशान है। किसान आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक हो रहा है और कर्जा गुजराती उद्योगपतियोंं का माफ हो रहा है। सभी शीर्ष पदों पर गुजरातियों का कब्जा है। देश में सबसे झूठे दो लोग हो, पहले मोदी और दूसरे योगी। यदि अखिलेश सरकार आती है तो पूरे पांच साल लोगों को बिजली मुफ्त मिलेगी। वह शहर के इंदिरा पैलेस उत्सव गृह में 1857 की क्रांति के क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी को बुलडोजर चलाने का शौक है तो पहले पेपर लीक करने वालों पर चलाएं और किसान की जीप से रौंदकर हत्या करने वाले अपने मंत्री पर चलाएं।  कहा कि सरकार सिर्फ जनता को परेशान करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें