कदौरा। थाना क्षेत्र के उदनपुर निवासी भोला प्रजापति (70) बुधवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर एक किराना की दुकान पर घर का कुछ सामान लेने के लिए गए थे। दुकान के सामने एक ई-रिक्शा चार्जिंग में लगा था।
ई-रिक्शा को छूते ही वृद्ध गिर गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वृद्ध की मौत हो गई। यह देख कर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों की माने तो ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा था, उसी ने करंट आ रहा था। वृद्ध करंट की चपेट में आ गया है।
मृतक के तीन पुत्र शंकर, रामभजन, रामअवतार है। पत्नी की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। ग्रामीणों तथा अन्य की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच कर प्राथमिक जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। जांच की जा रही है।