फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर घर के बाहर बैठी महिला को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर के बाहर बैठी वृद्धा पर ट्रैक्टर चालक ने पहिया चढ़ा दिया। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आननफानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान वृद्धा ने दम तोड़ दिया। जबकि चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एट कस्बे के मोहल्ला बजरंग नगर निवासी वृद्धा पूना प्रजापति (99) रविवार की सुबह घर के बाहर बैठी थी। तभी भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली चालक वहां से निकला। अचानक संतुलन खोने पर वृद्धा के ऊपर चढ़ गया। जिससे वहां चीखपुकार मच गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें