कोंच। कस्बे में एक महिला से रास्ते में अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे की रहने वाले पीड़िता महिला ने कोतवाली कोंच में दी तहरीर में बताया कि वह कस्बे की एक ज्वैलर्स दुकान पर काम करती हैं। रोजाना घर से दुकान आती-जाती हैं। आरोप है कि तिलक नगर निवासी सौरभ अग्रवाल कुछ समय से उनका पीछा कर अश्लील टिप्पणियां करता था। पीड़िता ने बताया कि 4 मई की शाम जब वह दुकान से घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में सौरभ ने बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)