फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कानपुर देहात में सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी निवासी दो युवक सोमवार की रात कानपुर देहात के सिकंदरा स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरेनी गांव निवासी देवेंद्र सिंह (45) अपने पड़ोसी इंद्रपाल सिंह (39) के साथ बाइक से जा रहे थे। रात करीब 8 बजे फूलमती गेस्ट हाउस के पास हुए इस हादसे में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सिकंदरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल इंद्रपाल सिंह को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया, जहां उनका आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि उनके पुत्र प्रदीप सिंह एयरफोर्स में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही देवेंद्र सिंह का शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रमा देवी और दोनों पुत्रों को पहले तक यह कहकर ढांढस बंधाया जा रहा था कि उनका इलाज चल रहा है, लेकिन शव देखते ही वे बेसुध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें