कोंच। नगर के भगतसिंह नगर में शुक्रवार की रात एक घर में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जल गया। मोहल्ले के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। फायर स्टेशन का फोन न उठने से लोगों में नाराजगी है।
भगतसिंह नगर निवासी लालसिंह कुशवाहा परिवार के साथ रात को घर में सो रहे थे। उसी दौरान घर के एक कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद लाल सिंह नींद खुली तो कमरे में लपटें निकलती देखीं। लाल सिंह के शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
फायर सब स्टेशन को फोन मिलाया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक कमरे में रखा टेलीविजन, कपड़े व गृहस्थी का अन्त सामान जल चुका था। लाल सिंह के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगना
प्रतीत हो रहा है। लालसिंह ने एसडीएम राजेश सिंह से मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है।