फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नकली खाद के कारोबार में लिप्त चार पर एनएसए लगा

Mon, 06 Jan 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में नकली डीएपी का कारोबार करने वाले दस आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसपी ने पकड़े गए चार लोगों पर एनएसए की कार्रवाई की है। बता दें कि पुलिस ने नदीगांव व उरई से नकली खाद कारोबारियों को पकड़कर उनके पास से भारी मात्रा में खाद, बनाने के उपकरण, सामग्री, बोरी आदि बरामद की थी।
विज्ञापन

जिले में नवंबर माह में डीएपी खाद की किल्लत चल रही थी। इसी बीच सक्रिय हुए लोगों ने नकली खाद बेचना शुरू कर दी थी। सूचना मिलने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, एसडीएम ज्योति सिंह, सर्विलांस, एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया था। टीमों ने 30 नवंबर को शहर के कोंच रोड स्थित स्कूल के सामने बने गोदाम से 224 बोरी, ट्रक में रखी 616 बोरी, दो पिकअप में रखी 57 बोरी, नदीगांव में निखिल अग्रवाल के गोदाम से 104 बोरी खाद बरामद की थी।मौके से पुलिस को बोरी सिलने की मशीन, पैकिंग मशीन चलाने के लिए इर्न्वटर बैटरी, नकली खाद बनाने में काम आने वाली बोरियां, धागा सहित खाद बनाने वाली अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद हुई थी।
पुलिस ने नदीगांव के मोहल्ला कटरा निवासी आदित्य राठौर, कोंच के चंद्रकुआं पटेल नगर निवासी गोविंद तिवारी, कोंच के मंडी गेट निवासी धर्मेंद कुशवाहा, कोंच के नया पटेल नगर निवासी विकास चतुर्वेदी, नया पाठकपुरा उरई निवासी अनुराग याज्ञिक, इंद्रा नगर उरई निवासी रविंद्र कुमार, बड़ी बंधौली डकोर निवासी आकाश राजपूत, मुजफ्फर नगर जिले के थाना चरथावल क्षेत्र के बहेड़ी निवासी जुल्फिकार, नदीगांव मैन बाजार निवासी शिवम अग्रवाल, नदीगांव के मोहल्ला कटरा निवासी मनीष खटीक को पकड़कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए थे। जो अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी ने दोनों पर दस दस हजार का इनाम भी घोषित किया है। रविवार को खाद के मामले में पकड़े गए विकास चतुर्वेदी, विकास खटिक, अनुराग याज्ञिक, शिवम अग्रवाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें