फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पलक झपकते ही मौके पर पहुंचेगी पुलिस

Mon, 17 Oct 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई में पुलिस कर्मियाें को जानकारी देते एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिले में डायल 100 सेवा का विस्तार कर सिपाहियाें व दरोगाआें की पाठशाला लगाई और उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से बेहतर पुलिसिंग के गुर बताए। एसपी ने बताया कि अब पुलिस 100 नंबर पर सूचना मिलने पर कैसे वारदात स्थल तक पहुंचे, इसके लिए जिले में 18 हजार स्थान चिंहित
विज्ञापन


किए गए हैं वहां से गूगल मैप द्वारा पुलिस को वारदात स्थल की सटीक जानकारी मिलेगी। पुलिस को भटकना नहीं पड़ेगा। सोमवार को स्थानीय पुलिस लाइन में एसपी अशोक कु़मार त्रिपाठी ने जिले भर से आए 200 पुलिस कर्मियाें को डायल 100 पर मिलने वाली सूचना व उसके क्रियान्वन का पाठ पढ़ाया। विशेषज्ञाें द्वारा प्रोजेक्टर लगाकर बेहतर पुलिसिंग

सिखाई। बताया गया कि वारदात होने पर कंट्रोल रूम से जैसे ही सूचना थाने को मिलेगी तो गूगल मैप से उस स्थान की सटीक जानकारी भी साथ में दी जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले के जो 18 हजार स्थान बाकायदा चिंहित किए गए हैं। इनमें बैंक, कालेज, मंदिर, मस्जिद आदि प्रमुख स्थान हैं इससे वारदात स्थल की लोकेशन जल्द मिलेगी और पुलिस को
विज्ञापन


पहुंचने में मदद होगी। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहरी क्षेत्राें में 10 मिनट व ग्रामीण इलाकों में 20 मिनट पर डायल 100 के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। इस दौरान एएसपी शकील अहमद, सीओ जंगबहादुर, प्रतिसार निरीक्षक देवी गुलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें