होने सेे उसे कोई देख नहीं पाया। सोमवार को जब किसान खेताें पर गए तो वहां बदबू आई। देखा तो वृद्धा का क्षत विक्षत शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई। थाने पहले से गुमशुदगी दर्ज होने के कारण पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेहद गरीब परिवार होने के कारण
परिजन उसकी त्रयांदशी संस्कार करने तक में दिक्कत आने की बात कह रहे हैं। रामपुरा थाना के जमालपुरा निवासी वृद्धा ठकुरा देवी पत्नी रामस्वरूप पाल तीन दिन पहले घर से पड़ोसी गांव मई में अपने घर का राशन लेने के लिए गई थी। वहां राशन लेने के बाद वह वापस घर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले खेत में जानवराें से फसल रखवाली के लिए
कटीले तार की बाड़ लगी थी। ताराें के बीच से निकलते वक्त चावल, शक्कर का वजन होने के कारण वह ताराें पर सीने के बल गिर गई। इससे तार उसके पेट व गले में फंस गए और माना जा रहा है कि खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। उधर, परिजन उसे खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिली। इस पर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। सोमवार को किसान
खेताें पर चारा लेने गए तो बदबू आने पर वह मौके पर पहुंचे तो वृद्धा का क्षत विक्षत शव पड़ा था। जंगली जानवर उसके कई अंग खा गए थे। पुलिस ने परिजनाें को सूचना देकर पहचान करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।