फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 24 घंटे बाद भी नून नदी में डूबे युवक का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल गांव के पास नून नदी में शुक्रवार शाम मछली पकड़ते समय पैर फिसलने से डूबे 30 वर्षीय सम्राट अशोक का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है पर नदी का तेज बहाव खोजबीन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सम्राट अशोक अपने छोटे भाई हिमांशु के साथ शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मंगरौल गांव के पास नदी में मछली पकड़ने गया था। पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूब गया। छोटे भाई ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसडीएम विनय कुमार मौर्य, सीओ राजेश कमल और कालपी इंस्पेक्टर अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की अबतक सफलता नहीं मिली।

शनिवार को तहसीलदार श्रीकुमार मिश्रा और नायब तहसीलदार मुकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) टीम को बुलाकर युवक की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें