फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकानदार जब दुकान पर पहुंचा तो टूटे ताले देखकर चोरी की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

उरई-जालौन मार्ग पर स्थित पेट्रोलपंप के पास बिल्डिंग मैटेरियल व कंप्रेशर की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर कंप्रेशर की दुकान से औजार व कंप्रेशर चोरी कर लिया। जबकि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से ट्रैक्टर के टूल्स चोरी कर ले गए। दुकानदार वसीम निवासी भवानीराम व हसनूर निवासी नया पटेल नगर उरई ने पुलिस को बताया कि सोमवार को साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद था। मंगलवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो दोनो दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हसनूर ने बताया कि 50 हजार का सामान चोरी चला गया। जबकि वसीम का लगभग 50 हजार का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें