फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पड़ोसी होमगार्ड ने किशोरी को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले होमगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी का उसके घर आना-जाना था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रविवार की शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड जगजीवनराम ने साबुन लेने के बहाने घर बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। मां के साथ पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को इसकी तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी उसके घर के पास ही रहता था और उनके यहां आता जाता था, जिससे उन्हें किसी प्रकार का भय नहीं था। आरोपी होमगार्ड खनिज विभाग में ड्यूटी कर रहा था और अपने घर में अकेला ही रहता था। इसी का फायदा देखते हुए उसने किशोरी को अपने घर बुलाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें