फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा आज से, चलेंगी और भी गर्म हवाएं

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में गर्मी के चलते हैंडपंप पर अपने ऊपर पानी डालता बच्चा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। मई माह का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री पहुंच गया। सोमवार से नौतपा भी शुरू हो रहे हैं। जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। लू भी चलने चलेगी। नौ दिन तक लोगों को तेज धूप व लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन

25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इस समय भी पारा 44 और 45 डिग्री पार कर गया है। रोजाना सूरज अपना तेवर दिखा रहा है। रोजाना बढ़ रहे तापमान के कारण घर के बाहर निकलने वाले लोग को थोड़ी ही देर में गला सूखने लगता है और वे पानी की तलाश करने लगते है। नौतपा शुरु होने के बाद सूरज के तेवर और तीखे होंगे। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि रविवार को भी तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है। कल से नौतपा शुरू होने के बाद तापमान में रोजाना बढ़ोतरी होगी। हालांकि मौसम के अनुसार इसमें बदलाव भी हो सकता है। नौ दिन तक लोगों को गर्मी के साथ लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें