फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीसरी लहर की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में निरीक्षण करती डीएम प्रियंका निरंजन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में बाल रोग और एनेस्थीसिया विभाग की ओर से मॉकड्रिल की गई। डीएम प्रियंका निरंजन, प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ, झांसी मंडल की संयुक्त विकास आयुक्त मिथलेश सचान, अपर आयुक्त वित्त नंदकिशोर धर द्विवेदी, वित्त नियंत्रक आशुतोष चतुर्वेदी की मौजूदगी में आक्सीजन जनरेटर प्लांट का निरीक्षण किया गया। डीएम ने दोनों ऑक्सीजन प्लांटों की क्रियाशीलता देखी और काम की गति तेज करने की हिदायत दी। ऑक्सीजन से संबंधित कनेक्शन तत्काल करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कोरोना ओपीडी, होल्डिंग एरिया, पीकू वार्ड, एनआईसीयू व आइसोलेशन वार्ड में मॉकड्रिल का अवलोकन किया। उन्होंने एनआईसीयू में संक्रमण रोकथाम के लिए पार्टीशन लगवाने के निर्देश दिए। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जीएस चौधरी, डॉ. शैलेंद्र गौतम, डॉ. मनोज, डॉ. छवि, डॉ. सुनित सचान, डॉ. अरुण ेअहिरवार, सुमन दुबे, शिखा मिश्रा आदि रहे। इसके बाद डीएम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस दौरान मरीजों के साथ आए तीमारदारों की भीड़ देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश दिए। मरीजों से भी पूछताछ की और सीएमओ डॉ. ऊषा सिंह एवं प्रभारी सीएमएस डॉ एसके पाल को निर्देश दिए कि टीकाकरण के लिए आए लाभार्थियों की भीड़ न लगने पाए। ओपीडी में डॉक्टरों के कक्षों के बाहर लगी भीड़ पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें