जरूरतमंदों को आर्थिक मदद देते आरपी निरंजन के साथ एसडीएम अशोक कुमार
- फोटो : ORAI
कोंच। एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कोरोना संकट के दौर में जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपने पैतृक गांव रवा में एसडीएम अशोक कुमार की मौजूदगी में जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री के लिए आर्थिक मदद दी।
उन्होंने कहा कि संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची ईश्वर पूजा है। एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि यह समय जरूरतमंदों की मदद करके पुण्य कमाने का है। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह गुर्जर, अभय निरंजन मुखिया, रिंकू निरंजन, मनोज झा, केके निरजंन, राजेश बापू, वीरेंद्र, ग्राम प्रधान धनौरा मिस्टर निरंजन, लेखपाल प्रेम किशोर निरंजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।