फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से जिले में 75 केन्द्रों पर शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
नवीन गल्ला मंडी में निरीक्षण करते डीएम मन्नान अख्तर व एडीएम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 15 अप्रैल से शुरू गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सोमवार को जिलाधिकारी ने गल्ला मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रेस वार्ता कर खरीद की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में कुल 75 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें किसान नियमों का पालन कर अपना गेहूं बेच सकता है। खरीद को लेकर सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि प्रत्येक केंद्र के लिए एक अधिकारी नामित करें, जिसके सामने खरीद हो और केंद्रों में आने वाली समस्याओं का मौके पर निस्तारण हो सके। बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं, कि केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।
बताया कि सभी किसान अपना पंजीयन कराने के बाद भी गेहूं बेच पाएंगे। एक किसान को 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने के लिए अपने क्षेत्र के उपजिलाधिकारी से ऑनलाइन सत्यापन कराना होगा, जिसके बाद वह गेहूं बेच सकेगा। पंजीकरण में किसान खाता संख्या ध्यान से भरें, जिससे उनके भुगतान में किसी तरह की दिक्कत न हो और जल्द से जल्द भुगतान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष शासन से 1925 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य किया गया है। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि खरीद में किसी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टोकन सिस्टम से नहीं लगाने होंगे केंद्र के चक्कर
अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन का पालन करने के साथ-साथ केंद्रों पर किसानों की भीड़ न लगे, इसका भी ध्यान रखा गया है। इस बार किसानों की सहूलियत के लिए टोकन सिस्टम बनाया गया है। इस सिस्टम के तहत किसान को पंजीकरण के समय पोर्टल पर टोकन का लिंक उपलब्ध रहेगा, जिस पर क्लिक करने पर केंद्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर दिखेगा, जिस केंद्र पर किसान गेहूं विक्रय करना चाहेगा, संबंधित केंद्र प्रभारी से संपर्क करने पर किसान को मैसेज के माध्यम से गेहूं विक्रय का टोकन प्राप्त होगा। जिसके बाद तय दिन पर केंद्र पहुंचकर गेहूं बेच सकेगा।
इस बार रखा गया लक्ष्य
विपणन अधिकारी विकाश तिवारी ने बताया कि इस बार जिले में एक लाख 11 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जो पिछले साल की अपेक्षा में काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में गेहूं की फसल अच्छी हुई है जिससे देखते हुए शासन ने जिले का लक्ष्य बढ़ाया है। जिससे किसानों को गेहूं बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
अब नवीन गल्ला मंडी में होगी खरीद
इस बार जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद के स्थान को बदल दिया है, अब खरीद राठ रोड स्थित गल्ला मंडी की जगह हाईवे स्थित नवीन गल्ला मंडी में होगी। खरीद की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ नवीन गल्ला मंडी का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सेंटरों के बाहर रखा जाएगा साबुन व सेनेटाइजर
विपडन अधिकारी विकाश तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए सभी केन्द्रों के वाहर सेनेटाइजर व साबुन अनिर्वाय रूप से रखने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही खरीद में लगे सभी कर्मचारी व लेबर को भी मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें