फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी । महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए शुक्रवार को कालपी रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक-बालिकाओं और यात्रियों को जागरूक किया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान बच्चों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, महिला सुरक्षा के उपायों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और साइबर अपराध होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।

उपनिरीक्षक ममतेश कुमारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को उनके अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से मदद लेने की अपील की। इस दौरान महिला सिपाहियों ने यात्रियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें