फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे टेलीकॉम केबल चोरी में नाबालिग समेत कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे के पीआरएस एवं बुकिंग कार्यालय के पीछे टेलीकॉम की अर्थिंग केबल कटने के मामले में आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी व कबाड़ी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन




वरिष्ठ खंड अभियंता टेलीकॉम रविंद्र राजपूत ने शनिवार को आरपीएफ को मेमो के माध्यम से सूचना दी थी कि आरपीएफ पोस्ट उरई एवं आरक्षण एवं बुकिंग कार्यालय के पीछे टेलीकॉम की अर्थिंग केबल कटी हुई पाई गई है। सूचना पर आरपीएफ दरोगा देशराज सिंह ने हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां केबल काटने के निशान मिले। मामले के खुलासे के लिए लगी टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर गांधी महाविद्यालय के मैदान के पास एक नाबालिग को पकड़ा। उसने छह फरवरी को टेलीकॉम की केबलें व अर्थिंग प्लेटें कटर से काटने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर आरपीएफ टीम जेल रोड उरई स्थित सरकार पैलेस के पास दुकान पर पहुंची, जहां दुकानदार नईम उल्ला चिश्ती उर्फ अच्छन निवासी नया पटेलनगर की दुकान की तलाशी ली। इसमें दुकान से टेलीकॉम की दो केबलें (तीन-तीन मीटर लंबी) और तीन अर्थिंग प्लेटें बरामद हुईं। आरपीएफ ने दोनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें